फर्जी दस्तावेजों से 15-20 लाख का लोन दिलाने वाले गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
3.50 लाख रुपये नकद समेत 28 चेकबुक, 75 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल और फर्जी आधार-पैन बरामद
बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को लाखों रुपये का लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को 15 से 20 लाख रुपये तक का लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 50 हजार रुपये नकद, 28 चेकबुक, 7 बैंक पासबुक, 75 एटीएम कार्ड, 3 फर्जी पहचान पत्र, 8 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, 16 फर्जी फार्म, फर्जी स्लिप व पंपलेट, 12 मोबाइल फोन, एक कैनरा बैंक मुरादाबाद की मुहर और 11 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा एक फेवी स्टिक, स्टेपलर और काला मार्कर भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग संगठित गैंग बनाकर कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके आधार पर लोगों को लोन दिलाने का काम कर रहे हैं। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस टीम ने मॉर्डन विलेज स्थित एक मकान पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में—
राम नयन गुप्ता उर्फ कृष्णा गुप्ता पुत्र कान्तन गुप्ता, मूल निवासी ग्राम कमासिन बुजुर्ग, थाना पनियरा, महाराजगंज, हाल निवासी आश्रम नई दिल्ली।
राकेश गुप्ता पुत्र शंकर प्रसाद, मूल निवासी नाथनगर, भागलपुर, बिहार, हाल निवासी खानपुर थाना पुष्पा भवन, महरौली।
अनिल गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता, निवासी मोहल्ला जगतपुर, नखास काली का मंदिर, थाना बारादरी, बरेली।
ऋषभ कुमार सक्सेना पुत्र अरविंद सक्सेना, निवासी 31-कृष्णा नगर रोड नंबर-7, थाना इज्जतनगर, बरेली।
पुलिस ने बताया कि मामले में आमिर खां उर्फ आमिर खां पुत्र अय्यूब खां, निवासी रेलवे कॉलोनी रोड नंबर-6, थाना इज्जतनगर, बरेली का नाम भी सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंकिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए लोगों से धोखाधड़ी किए जाने की जांच की जा रही है।
भोजीपुरा पुलिस की कार्रवाई में बरामदगी:
₹3.50 लाख नकद, 28 चेकबुक, 7 पासबुक, 75 एटीएम कार्ड, 3 फर्जी पहचान पत्र, 8 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, 16 फर्जी फार्म, 12 मोबाइल फोन, 11 फर्जी सिम और बैंक की मुहर समेत अन्य सामान।
#Bareilly #news #live
#Bareilly #police