हादसा टिहरी
ग्राम दुबड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, टिहरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी
कार सवार तीनों व्यक्ति सकुशल, कोई जनहानि नहीं
जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत चौकी कुमाल्ड़ा क्षेत्र में ग्राम दुबड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सूचना प्राप्त होते ही टिहरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कार सवार तीनों व्यक्ति सकुशल हैं तथा किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पुलिस को सुबह मिली दुर्घटना की सूचना, तत्काल मौके पर पहुंची टीम
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः लगभग 09:15 बजे चौकी कुमाल्ड़ा पर ग्राम दुबड़ी के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए चौकी कुमाल्ड़ा से पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मौके पर दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक राहुल मिश्रा तथा उनके साथी विक्रान्त सिंह मौजूद मिले। पुलिस टीम द्वारा उनसे दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पूछताछ में तीनों कार सवारों के सकुशल होने की पुष्टि हुई।
जंगली जानवर के अचानक सामने आने से अनियंत्रित हुई कार
कार चालक राहुल मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह बेंगलुरु में सिस्को कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं तथा कंपनी के कार्य से दिल्ली से देहरादून आए थे। दिनांक 11 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ कार संख्या HR38AM 9175 से रायपुर से धनोल्टी घूमने के लिए निकले थे।
चालक के अनुसार, रास्ते की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे आधे रास्ते से ही वापस देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान रात्रि लगभग 12:30 बजे ग्राम दुबड़ी के पास अचानक एक जंगली जानवर सामने आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे लगभग 35 से 40 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए पहाड़ी से नीचे खेतों में जा पहुंची।
कार चालक के अनुसार, दुर्घटना में कार सवार तीनों व्यक्तियों को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद रात में ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके पश्चात तीनों व्यक्तियों ने अपना सामान निकाला और कैब बुक कर देहरादून चले गए। आज सुबह वे पुनः घटनास्थल पर पहुंचे थे, जहां पुलिस टीम ने उनसे दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, कार स्वामी को दी गई सूचना
दुर्घटना में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। पूछताछ के दौरान चालक राहुल मिश्रा ने बताया कि उक्त कार दिल्ली से बुक की गई थी। दुर्घटना के संबंध में कार स्वामी को भी सूचित कर दिया गया है।
टिहरी पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई तथा कार सवारों की कुशलक्षेम की पुष्टि की गई।
कार सवार व्यक्तियों का विवरण
1.राहुल मिश्रा
पुत्र स्वर्गीय सुखदेव मिश्रा, निवासी हाउस ऑफ जस्टिस, मृदुला मिश्रा, जनगत नारायण रोड, कदम कुआं, पटना, बिहार।
उम्र: 27 वर्ष।
पेशा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सिस्को कंपनी।
भूमिका: कार चालक।
2.विक्रान्त सिंह
पुत्र श्री सुभाष प्रसाद सिंह, निवासी निशीहारा, थाना बिरौल, दरभंगा, बिहार।
उम्र: 27 वर्ष।
पेशा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डीआरडीओ, देहरादून।
3.सुब्बीर
उम्र: 33 वर्ष।
पेशा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डीआरडीओ, देहरादून।
A1 News Uttarakhand Tehri Police Uttarakhand