भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को भोटा के समीप पटेरा चौक पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाओं में लगातार की जा रही कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।