लालगंज: अदवा बांध के पास से पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से भेजा जेल
हलिया थाना क्षेत्र के अहुंगी कलां गांव के अदवा बांध के पास से पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे जेल भेज दिया। इस संबंध में हलिया के एक गांव निवासी बेटी के मामा ने तहरीर देकर हलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।