कुचाई: कुचाई और अरूवां पंचायत में दुर्गा पूजा में शामिल हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा
सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत अरुवां एवं कुचाई गांव में आयोजित दुर्गा पूजा में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा रविवार शाम लगभग पांच बजे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने मां दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि,