मंडला: सहस्त्रधारा में जान जोखिम में डालकर युवा कर रहे मस्ती, सेल्फी और रील बनाना पड़ सकता है महंगा
Mandla, Mandla | Jul 5, 2026 लगातार बारिश के बाद नदी नाले के साथ मां नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। रविवार चार बजे सस्त्रधारा का दृश्य भी रोमांचित करने वाला है। लेकिन यहां युवाओं की मस्ती कम नहीं हो रही है। यहां कुछ युवा सेल्फी व रील बनाने के लिए जोखिम भरे क्षेत्र में दिखाई दिए है। यहां मां नर्मदा की गहराई काफी अधिक है। पत्थर अधिक होने से फिसलने का डर भी बना रहता है।