गिधौर: सोशल मीडिया पर अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले शंकर साह को गिद्धौर पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार
Gidhaur, Jamui | May 23, 2026 जमुई जिले में अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने वाले शंकर साह को गिद्धौर थाना पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। थाना की पुलिस ने शनिवार को 8 बजे बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।