बालूमाथ: भैंसादोन ग्राम सभा की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, बिना अनुमति सर्वे पर होगी कड़ी कार्रवाई: अनीता देवी
बालूमाथ प्रखंड के भैंसादोन गांव स्थित दुर्गा मंडप परिसर में रविवार को ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में हाल ही में ड्रोन के माध्यम से किए जा रहे सर्वे एवं बाहरी व्यक्तियों की बिना सूचना गांव में आवाजाही के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई।