कसडोल: सरपंच महासंघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपा 22 सूत्रीय मांग पत्र, मानदेय बढ़ाकर ₹15 हजार करने की रखी मांग
छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच महासंघ ने ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण और सरपंचों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 22 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया है। महासंघ ने पंचायतों के विकास कार्यों में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने तथा सरपंचों को अधिक अधिकार एवं सुविधाएं देने की मांग की है।