पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में रोड सेफ्टी को लेकर पुलिस की कवायद, स्कूल में बच्चों को पढ़ाया पाठ और सड़क पर चलाया जांच अभियान
रोड सेफ्टी को ले पोड़ैयाहाट में पुलिस की कवायद शनिवार को भी जारी रही। एक निजी विद्यालय में जाकर बच्चों को रोड सेफ्टी के गुर सिखाए गए। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बच्चों के साथ विद्यालय के कर्मियों की भी क्लास लगाई। मौजूद लोगों से सड़क सुरक्षा के मापदंडों की कड़ाई से पालन करने एवं करवाने का आग्रह किया । शाम में ब्लॉक चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।