आंवला: आंवला में अरिल नदी में बहे तीसरे युवक का शव 37 घंटे बाद बरामद, तीनों मृतकों की हुई पहचान
आंवला में आंवला तहसील के बिशारतगंज में अरिल नदी में बाइक समेत बहे तीन युवकों में से तीसरे युवक का शव बुधवार सुबह करीब साढे आठ बजे लगभग 37 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को मिला। शव बुधवार सुबह बरामद किया गया। मृतक की पहचान नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य के रूप में हुई है।