सिमडेगा: सिमडेगा जिला परिषद बोर्ड की मासिक बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा
सिमडेगा जिला परिषद बोर्ड की मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को 11:30 बजे जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजना एवं कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतरने को लेकर सहमति बनी। इस मौके पर कई नए प्रस्तावों पर भी मोहर लगी।