हुज़ूर: भोपाल में नगर निगम की सीलिंग नोटिस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने अवधपुरी में प्रदर्शन किया
Huzur, Bhopal | Aug 22, 2026 भोपाल के आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी और नगर निगम द्वारा सीलिंग के नोटिस देने की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने अवधपुरी में प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर पोस्टर लेकर उन्होंने रैली निकाली। उनका कहना था कि रक्षाबंधन के मौके पर निगम सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है, जो कि गलत है।