प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय कार्यबल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, पोषण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई. बैठक में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विमला देवी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय सिंह जोंकों उपस्थित थे।