कुलपहाड़: हैवतपुरा हत्याकांड: चंद्रशेखर रावण की बातचीत का वीडियो वायरल, राजनीति तेज हुई
पनवाड़ी थाना क्षेत्र के हैवतपुरा ब्राह्मन्न गांव में हुए हरनारायण प्रजापति हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण द्वारा पीड़ित परिवार से की गई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और गरमा गया है।वायरल वीडियो में चंद्रशेखर आजाद रावण पीड़ित परिजनों से सीधे बात करते हुए नजर आ रहे हैं।