कोल: शमशाद मार्केट में आपसी विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति के सिर पर डंडा मारकर फोड़ा, एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 19, 2025 शमशाद मार्केट में आपसी विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति के सिर में डंडा मार कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित अब्दुल्ला के अनुसार वह शमशाद मार्केट पर बिरयानी की दुकान चलाता है। बीते दिनों वह अपनी दुकान पर था। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी दबंग अब्दुल्ला से गाली गलौज करने लगा। अब्दुल्ला ने गाली गलौज का विरोध किया और खुद गाली देने लगा तभी दबंगों ने डंडा मार कर सिर फोड़ दिया।