कोल: AMU के JN मेडिकल के कर्मचारी नेता ने गंभीर आरोप लगाए, तिलक लगाने पर मिल रही धमकियां और पदोन्नति में हो रहा भेदभाव
Koil, Aligarh | Jul 19, 2025 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है। विश्वविद्यालय के JN मेडिकल के कर्मचारी नेता पंडित आशीष शर्मा ने यूनिवर्सिटी के भीतर धार्मिक भेदभाव और प्रशासनिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्मा का कहना है कि उन्हें तिलक लगाकर कार्यालय आने पर लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है।