कोल: सफेदपुरा के पास पैदल चलते व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 19, 2025 सफेदपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। गांव कलाई निवासी 25 वर्षीय अजय बरौठा नहर के निकट एक दुकान चलाता था। शुक्रवार रात्रि अजय दुकान बंद करने के बाद पैदल अपने गांव लौट रहा था। सफेदपुरा के निकट अज्ञात वाहन ने अजय को टक्कर मारी और मौक़े से फरार हो गया।