कोल: सपा सांसद इकरा हसन के साथ अभद्रता को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, की नारेबाजी
Koil, Aligarh | Jul 19, 2025 कैराना की सांसद इकरा हसन से ADM के द्वारा की गई अभद्रता का मामला अब तूल पड़ रहा है। सांसद इकरा हसन के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए सपा के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शनिवार को प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में पोस्टर बैनर लेकर सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया और कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना दिया।