परिहार: सीमावर्ती बाजारों में मिठाई और होटल बेखौफ चल रहे, खाद्य सुरक्षा जांच का नामोनिशान नहीं
परिहार प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों में मिठाई की दुकानें और होटल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी पूरी तरह सवालों के घेरे में है। स्थानीय स्तर पर खाद्य संरक्षण पदाधिकारी द्वारा इन दुकानों और होटलों में जांच किए जाने की जानकारी तक सामने नहीं आई है। न मिठाइयों के नमूने लिए जाने की चर्चा है और न ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच