बहरोड़: बहरोड़ में कल शहरी सरकार के लिए वोटिंग, 66,896 मतदाता करेंगे मतदान, 69 केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
Behror, Alwar | Sep 10, 2026 बहरोड़ में शहरी सरकार के चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मतदान होगा। गुरुवार को दोपहर बारह बजे मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर पालिका क्षेत्र के 55 वार्डों के लिए कुल 69 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 66,896 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर निर्धारित समय तक चलेगा।