टूंडला जून धनगर महासभा द्वारा एक महापंचायत ग्राम पंचायत गढ़ शेखूपुर मोहम्मदी में हुईमें महापंचायत को संबोधित करते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व मानव अधिकार सर्वेक्षण के जिला अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2019 को कर दिए हैं लेकिन तहसीलों में जिले में शासनादेश की अनुपालन नहीं किया जा रहा है प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं और आवेदनों को खारिज किया जा रहा है जिससे समाज में काफी आक्रोश है यदि चुनाव पूर्व प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो धनगर समाज का शासनादेश आधार में लटक जाएगा महापंचायत में उपस्थित महिला पुरुषों ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा एत्मादपुर की तर्ज पर टूंडला में भी लगनी चाहिए क्योंकि टूंडला मैं प्रतिमा 2022 में प्रशासन द्वारा हटा दी गई है जिससे धनगर समाज और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के वंशजका अपमान हुआ है महापंचायत में संबोधित करते हुए लक्ष्मण सिंह धनगर ने कहा कोई भी किसी भी दल का प्रत्याशी यदि चुनाव पूर्व वोट मांगने गांव मेंआता है तो उसे धनगर प्रमाण पत्र बनाने के लिए अगुवाईकरनी होगी यदि कोई प्रत्याशी धनगर प्रमाण पत्रके बारे में नहीं बोलेगा तो धनगर समाज किसी का साथ नहीं देगा पंचायत में उपस्थित महिला पुरुषों यूथ ब्रिगेड समाज में व्याप्त कुरीति दहेज मृत्यु भोज बाल विवाह नशाबंदी जुआबंदी धूम्रपान और आपस में मतभेदों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया और समाज में कहा कि धनगर समाज 29 जून को जिलाधिकारी को धनगर जाति प्रमाण पर जारी के लिए ज्ञापन देकर प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग करेगा और यदि फिर भी प्रमाण पत्र नहीं बनाए तो समाज प्रतिनिधियों मुख्यमंत्री से मांग करेगा महापंचायत में होरी लाल भोला सिंह धनगर रमेश धनगर डोरी लाल धनगर ज्योति धनगर तनु धनगर आरती धनगर परी धनगर पूजा धनगर श्रीमती मीना देवी धनगर संगीता देवी धनगर शशि धनगर आराध्या धनगर अंजलि धनगर रश्मि देवी धनगर संजना धनगर हरिकिशन धनगर चरण सिंह धनगर अध्यापक ओमकार धनगर बनवारी लाल धनगर योगेंद्र धनगर राजीव धनगर आदि लोग भाग लिया और शासन प्रशासन से शासनादेश के तहत प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की यदि जारी नहीं किया तो समाज धरना प्रदर्शन करेगा।