फिरोजाबाद मोहर्रम पर जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने करबला मैदान का भ्रमण कर ताजिया दफन स्थल का किया निरीक्षण।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।