सैदपुर: 2027 में UP में बनेगी BSP की सरकार, मायावती सुशासन को BJP व SP से बेहतर मान रही जनता, ककरहीं में बोले प्रभारी रामचंद्र
सैदपुर के ककरहीं में बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जहाँ बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के मुख्य प्रभारी रामचंद्र गौतम पहुँचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि 2027 में बसपा की सरकार बननी तय है और मायावती एक बार फिर से यूपी की सीएम बनकर प्रदेश में कानून व्यवस्था इत्यादि ठीक करेंगी।