टोंक: जिला स्पेशल टीम ने मेहंदवास थाना इलाके में एक व्यक्ति के कब्जे से करीब ₹50,000 कीमत का अवैध मादक पदार्थ गांजा किया ज़ब्त
Tonk, Tonk | Feb 20, 2026 टोंक जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार जिला स्पेशल टीम ने मेहंदवास थाना इलाका एन एच 52 पर आरोपी रामनारायण पुत्र रामनिवास जाट निवासी डारडाहिंद के कब्जे से करीब ₹50000 बाजार कीमत का 1 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है।