महनार: वेतन न मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सफाई कर्मियों ने की हड़ताल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में सफाईकर्मियों ने तेरह माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार से अचानक कार्य बहिष्कार कर दिया। सफाईकर्मियों की हड़ताल से अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था ठप हो गई है।हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए।