महनार: चमरहरा में करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत, नाराज़ लोगों ने शव के साथ किया सड़क जाम
महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के दयाल चौक निवासी सहदेव सहनी का पुत्र सुनील कुमार सहनी बताया गया।वही घटना से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया और हंगामा किया।आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से घटना हुई है।