महनार: पहाड़पुर चौक पर मद्य निषेध टीम पर हमले के मामले में 23 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
महनार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौक पर शुक्रवार की देर रात मद्य निषेध विभाग की टीम पर हुए हमला मामले में नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।वही प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।बता दे महनार के पहाड़पुर चौक पर छापेमारी के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला किया गया था