महनार: पहाड़पुर चौक पर मद्य निषेध टीम पर हमला, दो चालक व एक जवान जख्मी, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त
महनार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौक पर शुक्रवार की देर रात करीब 8 बजे मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया।हमले में तीन गाड़ियों को छतिग्रस्त कर दिया गया जबकि हमले में दो चालक एवं एक जवान जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया। मद्य निषेध विभाग की इंस्पेक्टर पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में टीम पहुंची थी।