महनार: वासुदेवपुर चंदेल पंचायत में ठनका से महिला की मौत, सीओ ने परिवार को दिया अनुग्रह राशि का चेक
महनार थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चंदेल पंचायत में ठनका से हुई महिला की मौत मामले में महनार सीओ ने परिवार को अनुग्रह राशि का चेक सौपा।बताया गया कि वासुदेवपुर चंदेल में बीते 24 जून को वज्रपात से 35 वर्षीय महिला इंदु देवी की मौत हो गई थी।शनिवार को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि परिवार को प्रदान की गई।