महनार: हत्या मामले के दोषी को हाजीपुर न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास और ₹10 हजार के अर्थदंड की सजा
महनार थाना कांड संख्या 46/2019 हत्या मामले के आरोपी को हाजीपुर न्यायालय के द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है साथ ही 10 हजार रुपए की अर्थदंड लगाया गया है।इस संबंध में गुरुवार की शाम करीब 5 बजे विज्ञप्ति जारी कर दी गई जानकारी में बताया गया कि महनार थाना कांड संख्या 46/2019 हत्या मामले के आरोपी महनार के जलालपुर गांव निवासी शिबू सहनी को सजा सुनाई गई है।