जिला मुख्यालय में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में पत्रकारवार्ता शनिवार की दोपहर 1 बजे लगभग आयोजित की गई। पत्रकारवार्ता में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने बताया कि जिले में कुल 1034 मतदान केंद्र हैं।