चीनोर: शासकीय भूमि अतिक्रमण के आरोपों पर पार्षद पति कैलाश खटीक ने पार्षद जितेंद्र सिंह पर किया पलटवार
नगर के वार्ड क्रमांक 4 में नवीन नगर परिषद कार्यालय के सामने कथित शासकीय भूमि पर चल रहे मकान निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप में बदलता नजर आ रहा है। वार्ड 4 में कथित शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर गरमाया विवाद, एक दूसरे पर लगाए सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप। कैलाश खटीक ने भी खोला मोर्चा दिया सीएमओ को ज्ञापन।