बिछिया: अंजनिया में कुर्मी एकता मंच की क्षेत्रीय बैठक, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
अंजनिया में कुर्मी एकता मंच की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। गुरुवार, 24 सितंबर की देर रात करीब 9 बजे तक चली इस बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्तर पर सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। आज शुक्रवार, 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे कुर्मी एकता संगठन अंजनिया के सदस्य कुंज बिहारी पटेल नें जानकारी दी l