*आमेर हादसा: प्रभारी मंत्री, जिला कलक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल पहुंचे घटनास्थल*
*जांच कमेटी गठित, सात दिन में देगी रिपोर्ट*
*हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल शुरू कराया राहत एवं बचाव कार्य*
*एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीमों ने चलाया रेस्क्यू अभियान*
*जयपुर :कमलेश आमेटा आमेर तहसील में चांदवाजी के निर्माणाधीन होटल के एसटीपी की अचानक दीवार ढह गई जिसके नीचे आने से 6 मजदूर दब गए। तत्काल दुर्घटनाग्र स्थल पर उपखंड अधिकारी आमेर राजेन्द्र कुमार तथा आमेर तहसीलदार सौरभ ने एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की मदद से राहत कार्य प्रारंभ करवाया । दीवार के नीचे आने से 6 मजदूर दब गए थे जिनमें से तीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई । शेष तीन घायलों को तत्काल नजदीक के निम्स अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर उनका निशुल्क उपचार चल रहा है। बिहार राज्य के होने के कारण शेष 3 मृतक मजदूर के पार्थिव शरीरों को निशुल्क बिहार भेजने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। दुर्घटना के बारे में पता चलते ही संसदीय, विधि एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल,जिला कलक्टर संदेश नायक एवम् अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर दक्षिण युगांतर शर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों और घायलों के आश्रितों को ढाढस बंधाया और राहत कार्य का जायजा लिया। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि उक्त दुर्घटना की जांच के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर दक्षिणी युगांतर शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जो आगामी 7 दिवस में दुर्घटना के कारणों के संबंध मे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।