Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

किसान महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, भूपेश बघेल ने किसानों को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Tilda, Raipur | Jun 2, 2026
अल्दा-देवरी क्षेत्र। क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और उद्योग प्रभावित परिवारों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर ३० मई को आयोजित विशाल किसान महापंचायत ऐतिहासिक जनसमूह और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस महापंचायत में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ छत्तीसगढ़ पार्टी पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अल्दा, देवरी सहित आसपास के अनेक गांवों के किसान, महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक और उद्योग प्रभावित परिवारों ने हजारों की संख्या में भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। महापंचायत का उद्देश्य किसानों, ग्रामीणों और उद्योग प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को एक मंच पर लाना तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना था। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही ग्रामीणों का पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। किसानों ने कृषि, सिंचाई, रोजगार, पर्यावरणीय प्रभाव, मुआवजा, स्थानीय विकास तथा उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान देश और समाज की रीढ़ हैं तथा उनकी उपेक्षा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और इन मुद्दों को उचित मंचों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। भूपेश बघेल ने कहा कि उद्योगों से प्रभावित गांवों के लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता
किसान महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, भूपेश बघेल ने किसानों को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा - Tilda News