टीकमगढ़: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
टीकमगढ़ निवासी सुंदर नाम के व्यक्ति के शव का सोमवार को जिला अस्पताल में पीएम हुआ। परिजन ने बताया कि 11 फरवरी को सुंदर सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसके बाद उसको मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया था। हालत ठीक होने पर उसको वापस जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।