गोहद: गल्ला मंडी तिराहे पर गोहद में शराब की दुकान हटाने की मांग, गांधीनगर के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Gohad, Bhind | Dec 3, 2025 गल्ला मंडी तिहारी पर गोहद में शराब की दुकान संचालित है जिसे हटाने की मांग को लेकर गांधीनगर गोहद के लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा। और 24 घंटे में दुकान हटाने की चेतावनी दी। कि यदि 24 घंटे में दुकान नहीं हटाई गई तो धरना प्रदर्शन करेंगे और नेशनल हाईवे को भी जाम करेंगे। सचिन देशाई,राधा सैनी ने जानकारी दी।