गंगधार: चौमहला के ईदगाह पर मोमिनो ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की
चौमहला कस्बे की ईदगाह पर मोमिनो ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। मुल्क में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी। नमाज जमा मस्जिद के पेश इमाम हनीफ खान ने अदा करवाई। इस दौरान ईदगाह मस्जिद के आसपास पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। इस अवसर में मस्जिद से जुलूस निकाला गया। सभी ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी, साथ ही सभी ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी।