गंगधार: टिगरिया गांव में युवक का अग्निवीर में चयनित होने पर ग्रामीणों ने किया सम्मान
टिगरिया के युवक लक्ष्मणसिंह का अग्निवीर में चयन होने पर सरपंच सहित ग्राम वासियों ने उसका सम्मान किया। युवक लक्ष्मण सिंह पिता नवलसिंह का अग्निवीर में चयन होने पर पूरे पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है, लक्ष्मणसिंह का 8 महीने की ट्रेनिंग पूरी करके वापस अपने गांव टिगरीया आने पर सरपंच विजयसिंह के द्वारा लक्ष्मण सिंह व परिजनों का स्वागत सम्मान किया गया।