ठेठईटांगर: जोराम के पास बेकाबू टेलर घर-दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे मनोज कुमार
शनिवार सुबह 9:10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जोराम के पास NH-143 पर तेज रफ्तार टेलर (JH12 R0996) अनियंत्रित होकर मनोज कुमार के घर-दुकान में घुस गया। हादसे के वक्त मनोज आंगन में झाड़ू लगा रहे थे। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए।