गोरखपुर: भूमि विवाद में महिला की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने महिला की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, घर पर पथराव किया और दरवाजे-खिड़कियां तोड़ दीं। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस से भी ग्रामीण उलझ गए और पुलिस की जीप के पर्दे फाड़ दिए।सुबह पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया