#सेवा_संकल्प_अभियान
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया मंदसौर के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सम्मिलित हुई
प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया अपने भ्रमण के दौरान मंदसौर के वार्ड क्रमांक 31 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में आयोजित सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस दौरान विधायक गरोठ श्री चंदरसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया यादव, पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के द्विवेदी आदि उपस्थित रहे
इस अवसर पर आंगनवाड़ी में बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आदि को सम्मानित किया, बच्चों को पुरस्कृत किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#Mandsaur
#मंदसौर