बच्चे हमारे देश का भविष्य है बच्चों की उचित देखभाल सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लखमा खेड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया
बच्चों की उचित देखभाल सब की जिम्मेदारी होती है बच्चे देश का भविष्य है बच्चों के पोषण एवं देखभाल में कोई कमी नहीं रहे यह सुनिश्चित किया जाए यह बात मंदसौर जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहीं। लखमा खेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गिरी गोस्वामी, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके द्विवेदी तथा आंगनबाड़ी के बच्चे उनकी माताएं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि बच्चे स्वस्थ रहें हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भी यही मंशा है कि बच्चों को बेहतर देखभाल तथा बेहतर पोषण मिले यह हम सब की जिम्मेदारी है इसके साथ ही बच्चों की माता के स्वास्थ्य का भी समुचित ध्यान रखा जाना चाहिए स्वस्थ माता से ही स्वस्थ शिशु होता है। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम प्रदेश की हर आंगनवाड़ी में किया जा रहा है। बच्चों की बेहतर देखभाल में माता के साथ-साथ उसके परिवारजन और पिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा कि बच्चों की समुचित देखभाल अत्यंत चुनौती पूर्ण कार्य होता है। खुशी की बात है कि आंगनवाड़ियां बच्चों की देखभाल में सराहनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने श्रेष्ठ कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रमाकांता शर्मा, सहायका श्यामा बाई, कार्यकर्ता सुश्री मालवी, लाडली बहना अनीता निनामा, पोषण सखी नैना सहयोगिनी कलाबाई, सुपोषण दल की पायल आदि को सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता बच्चों पृथ्वीराज, मंगलेश तथा सृष्टि को भी पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में लाडली बहना तथा लाडली लक्ष्मी बालिका द्वारा सफलता की कहानी का प्रस्तुतीकरण किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया प्रभारी मंत्री द्वारा इस अवसर पर टीबी के रोगियों को निक्षय मित्र किट भी प्रदान किए गए।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#Mandsaur
#मंदसौर
7 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026