#सेवा_संकल्प_अभियान
बच्चों ने प्रदर्शित की विकसित एवं सशक्त भारत की तस्वीर
स्कूली बच्चों की जिला स्तरीय मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई
प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल आदि सम्मिलित हुए
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए मेरे सपनों का भारत चित्रों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी मंदसौर के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गई। जिसकी सराहना अतिथियों द्वारा अवलोकन करते हुए की गई। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सांसद राज्यसभा श्री बंशीलाल गुर्जर, संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया यादव, विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया, श्री सुरेश आर्य, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, श्री मदन लाल राठौर, श्री अरविंद सारस्वत, श्री विजय सुराणा, श्रीमती प्रियंका गिरी गोस्वामी, श्री सुनील जैन ,श्री विनय दुबेला, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी एस बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, सीएसपी श्री जितेंद्र भास्कर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जाट आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसका अवलोकन अतिथियो द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजन सराहनीय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण विश्व की इंसानियत और प्रकृति के लिए कार्य किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों के चित्रों के माध्यम से सशक्त एवं विकसित भारत की तस्वीर दिखती है। संस्कारों पर जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऋषि मुनियों ने देश को पुष्पित एवं पल्लवित किया है। निरंतर प्रयास करते हुए देश को और अधिक विकसित एवं शक्तिशाली बनाना है उन्होंने आगामी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की बात करते हुए कार्यक्रम में बच्चों द्वारा दिए गए उद्बोधन की सराहना की।
कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि विभाग के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। महिला बाल विकास विभाग बच्चों के पोषण की दिशा में कार्य कर रहा है लोगों को मार्गदर्शन भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास की जिम्मेदारी हम सबकी है बच्चों के भविष्य को सुरक्षित एवं संरक्षित करने में हम सबको सहभागिता करनी है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आह्वान भी किया है इसके लिए शासन कृत संकल्पित भी है। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की सराहना की।
सांसद राज्यसभा श्री बंशीलाल गुर्जर ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री निरंतर कार्य कर रहे हैं लगातार जनहित के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आयोजित चित्र प्रदर्शनी से दिखता है कि नई पीढ़ी विकसित भारत का संकल्प ले चुकी है ओर यह संकल्प निश्चित रूप से सराहनीय है चित्रो में विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए हैं।
विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी द्वारा किए जा रहें जनहित के कार्यों तथा सेवा संकल्प यात्रा के आयोजन की जानकारी दी।
श्री राजेश दीक्षित ने भी संबोधित करते हुए मेरे सपनों का भारत 2047 की संकल्पना और राष्ट्र की उन्नति के लिए किया जा रहे कार्यों का जिक्र किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के दो विद्यार्थियों द्वारा मेरे सपनों का भारत विषय पर गौरवशाली विचार प्रकट किए गए।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्पर्धा प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#Mandsaur
#मंदसौर