फिरोज़ाबाद: भाजपा पार्षद देशदीपक यादव फायरिंग कांड में चार और आरोपी गिरफ्तार, कुल सात सलाखों के पीछे
नई बस्ती में भाजपा पार्षद देशदीपक यादव पर फायरिंग मामले में थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरूवार सुबह नौ बजे क़रीबन चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले मुठभेड़ में तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि दो अभी भी फरार हैं। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।