फिरोज़ाबाद: थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोंगरा में तेज आंधी तूफान से दीवार गिरने से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत
थाना जसराना क्षेत्र गांव मोंगरा निवासी 80 वर्षीय मोहरश्री अपने घर की छत पर बीती रात लेटी थीं परिजनों के मुताबिक बुधवार रात दस बजे करीबन तेज आंधी तूफान आया, इस दौरान वह दीवार के सहारे लेटी थी दीवार गिरने से उसमें दबकर मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी। वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया गया।