फिरोज़ाबाद: गांव चेनसुख वोजिया में आंधी-तूफान से उड़कर महिला के ऊपर गिरा टीन शेड, महिला की दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद में आंधी तूफान का कहर देखने को मिला है। गांव चेनसुख वोजिया से आंधी तूफान से टीन सेड उड़कर महिला के ऊपर गिरा है। जिससे 35 वर्षीय मुनीषा देवी नामक महिला की दर्दनाक मौत हुयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही जुट गयी है।