हरदोई: BJP कार्यालय में मंत्री नितिन अग्रवाल व BJP जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में 500 से अधिक लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
Hardoi, Hardoi | Feb 13, 2024 मंगलवार की दोपहर भाजपा कार्यालय में मंत्री नितिन अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में 500 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसके मूल में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आर्थिक और सामाजिक विकास से जोड़ने का लक्ष्य है।