हरदोई: पहले गौवर्धन प्लांट से 30 किलोवाट बिजली का उत्पादन हुआ शुरू, बावन में गौवंशो के गोबर से रोशन हो रहे सरकारी दफ्तर
Hardoi, Hardoi | Feb 13, 2024 हरदोई की गौशालाओ में सरक्षित किये गए गौवंशो के गोबर से बावन ब्लाक में 30 किलोवाट बिजली का उत्पादन शुरू होने का दावा जिला प्रशासन कर रहा है। डीएम के मुताबिक अब सरकारी दफ्तरों को बिजली इन ही गौशाला से उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम ने बताया कि हरदोई में गोबर से बिजली उत्पादन का ये पहला प्लांट है जो सरकारी दफ्तरों में रोशनी बिखेर रहा है।